16 हजार अफसरों और कर्मचारियों ने सीएम राहत कोष में जमा कराए 60 करोड़ रुपए, सभी खातों में सैलरी ट्रांसफर प्रक्रिया शुरु

रायपुर. कोष लेखा एवं पेंशन संचालक महादेव कावरे ने आज जिला कोषालय रायपुर का निरीक्षण किया. अधिकारी-कर्मचारियों के वेतन संबंधी देयक की जानकारी ली एवं भुगतान की स्थिति का जायजा लिया. पूरे राज्य में 16000 से भी अधिक कर्मचारी अधिकारियों ने जिला कोषालय एवं उप कोषालय द्वारा ऑनलाइन प्राप्त किए गए एवं भुगतान की कार्रवाई शुरु कर दी गई है.
ज्ञात हो कि राज्य के अधिकांश अधिकारी कर्मचारी संघ द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिवस का वेतन देने की सहमति दी गई थी. इस मान से लगभग 60 करोड़ रुपए राहत कोष में जमा होंगे. संचालक कोष लेखा एवं पेंशन के द्वारा निरीक्षण के समय कोरोना वायरस के दौरान भी कोषालय सेवाएं अनिवार्य होने के कारण उनकी उपस्थिति के लिए उनकी हौसला अफजाई करते हुए मास्क एवं सैनिटाइजर के उपयोग के लिए भी प्रेरित किया. निरीक्षण के दौरान श्री नेताम जिला कोषालय अधिकारी भी उपस्थित थे.
[su_heading]इस खबर को भी देखिए…[/su_heading]
[su_youtube url=”https://youtu.be/BvJq04tC6cY” title=”इस खबर को भी देखिए…”]

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग
error: Content is protected !!