बड़ी खबर : छात्रों को सूखा राशन बांटकर लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, पेड़ से टकराई बाइक, शिक्षक की मौके पर ही मौत

राजनांदगांव. कोरोना आपदा के मध्य शिक्षक समुदाय के लिए एक बुरी खबर है. मध्याह्न भोजन के लिए छात्रों को सूखा राशन वितरित करने गए एक शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई है. घटना राजनांदगांव के मोहला ब्लाक में हुई है. सूखा राशन वितरण कार्यक्रम के दूसरे दिन दाऊलाल कोल्हे नाम के शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई.
शिक्षक दाऊलाल, हादसा का शिकार उस वक्त हुए, जब वो बच्चों को राशन वितरित कर वापस घर लौट रहे थे. घटना मोहला के सांगली (भोजटोला)के मोड़ के पास हुई. वे बाइक से अपने घर लौट रहे थे. रास्ते में अनियंत्रित होकर उनकी बाइक एक पेड़ से टकरा गई, जिसकी वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
[su_heading]इस खबर को भी देखिए…[/su_heading]
[su_youtube url=”https://youtu.be/BvJq04tC6cY” title=”इस खबर को भी देखिए…”]

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir : डाक विभाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय डाक संघ पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026 आयोजित की गई, विवेकानंद स्कूल की छात्राओं ने जीता इनाम...
error: Content is protected !!