एम्स रायपुर का नर्सिंग आफिसर कोरोना पॉजिटिव, छ्ग में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 7, पाजिटिव मरीजों की देखभाल करता था नर्सिंग ऑफिसर

रायपुर. छ्ग में फिर एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है. एम्स रायपुर का नर्सिंग ऑफिसर, कोरोना पॉजिटिव मिला है. इस तरह अब छ्ग में 7 मरीज हो गए हैं. इससे पहले कटघोरा के 6 मरीजों का इलाज चल रहा था. बताया जा रहा है कि जिस नर्सिंग ऑफिसर को कोरोना पॉजिटिव मिला है, वह एम्स में कोरोना मरीजों की देखभाल करते थे.
आपको बता दें, छ्ग में सब मरीजों की कुल संख्या 37 हो गई है. इसमें 30 मरीज ठीक हो चुके हैं. अभी पिछले कुछ दिनों से छ्ग में कोई भी नया मरीज नहीं मिला था, जिसके बाद प्रदेश की सरकार और जनता ने राहत की सांस ली थी. अब एम्स रायपुर से जो खबर आई है, उसके बाद छ्ग में कोरोना के एक और मरीज की संख्या बढ़ गई है. छ्ग में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 7 हो गई है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa News : सिवनी के पांच वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन, चार बालिकाएं और एक बालक चेन्नई में छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कर रहे तैयारी

Related posts:

error: Content is protected !!