मुख्यमंत्री ने भारतरत्न डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के संविधान निर्माता, समाज सुधारक और स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री भारतरत्न डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि बाबा साहब के नाम से लोकप्रिय डाॅ. अम्बेडकर बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने भारतीय संविधान तैयार करने में केन्द्रीय भूमिका निभाते हुए सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न गणराज्य की नींव रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने दलितों के अधिकारों के लिए अभियान चलाया। दलितों के साथ उन्होंने मजदूरों और महिलाओं के अधिकारों की भी वकालत की।
श्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में बाबा साहब के लाखों अनुयायी बाबा साहब का जन्मदिन उत्साह और श्रद्धा से मनाते हैं। कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को देखते हुए सभी लाॅकडाउन का पालन करें और घर पर बाबा साहब का जन्मदिन मनाएं। यह बाबा साहब को सच्ची पुष्पांजलि होगी।
[su_heading]इस खबर को भी देखिए…[/su_heading]
[su_youtube url=”https://youtu.be/Mc74TZ9O6GU”]

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : बलौदा क्षेत्र में कोलवाशरी बनी लोगों के लिए मुसीबत, कोलवाशरी प्रबंधनों की मनमानी, प्रदूषण और बीमारी से परेशान हो रहे लोग, भू-जल स्रोत के दोहन से क्षेत्र में लगातार गिर रहा जलस्तर, अभी से डबरी-तालाब सूखे, कोलवाशरी की डस्ट से पट रही डबरी, प्राकृतिक संसाधन को नष्ट करने की हो रही मनमानी कोशिश, जिला प्रशासन के अफसरों को लोगों की समस्याओं से कोई मतलब नहीं, नारकीय जीवन जी रहे क्षेत्र के लोग, डिटेल में पढ़िए...
error: Content is protected !!