कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ में राहत की बड़ी खबर, एक और मरीज हुआ स्वस्थ, अब केवल 1 मरीज एम्स में भर्ती, प्रदेश में मिले थे 10 पॉजीटिव मरीज, अब तक 9 मरीज हुए ठीक, CM और स्वास्थ्यमंत्री ने किया ट्वीट… देखें क्या लिखा..

रायपुर. छत्तीसगढ़ से कोरोना को लेकर आज एक और अच्छी और बड़ी खबर आई है. छत्तीसगढ़ का एक और कोरोना पॉजेटिव मरीज स्वस्थ्य हो गया है. कोरबा के उस युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई है. 30 मार्च को युवक को कोरोना पॉजेटिव पाया गया था, जिसके बाद उसे रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया था. आज उसकी दो रिपोर्ट निगेटिव आयी है, जिसके बाद एम्स की तरफ से उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है.


आपको बता दें कि युवक ब्रिटेन से लौटा था. 18 मार्च को मुंबई के रास्ते कोरबा लौटा था, लेकिन उसने क्वारंटाईन नियमों का पालन नहीं किया और इधर-उधर घूमता रहा. पुलिस ने उसके और उसके पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
error: Content is protected !!