भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक आज, वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी चर्चा, लिए जाएंगे कई अहम फैसले, लॉकडाउन को लेकर भी होगी चर्चा

रायपुर. भूपेश केबिनेट की अहम बैठक आज होने जा रही है. यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी. सभी मंत्रीगण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे और घर से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जुड़ेंगे.
कहा जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के छोटे कारोबारी और निजी वाहनों को छूट दी जा सकती है. इसके साथ ही, जिलों के अंदर परिवहन पर आज निर्णय हो सकता है. जानकारी के मुताबिक, लॉक डाउन बढ़ाने को लेकर भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अन्य मंत्रियों से भी चर्चा कर सकते हैं. इसी के साथ प्रदेश के लिए आज भूपेश कैबिनेट कई बड़े फैसले ले सकती है.
कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री निवास में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शाम 5 बजे होगी. इस बैठक में राज्य में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए किए गए लॉक डाउन की होगी समीक्षा की जाएगी और आने वाले दिनों में किस तरह की तैयारियों की आवश्यकता होगी इसकी भी चर्चा की जानी है.
गौरतलब है कि कल रात कटघोरा में 7 नए मरीजों के पाए जाने से प्रदेश में हड़कंप मच गया है. अभी छत्तीसगढ़ में 25 कोरोना मरीज यहां संक्रमित पाए गए थे, जिनमें से 10 पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं एवं बाकी बचे लोगों का उपचार जारी है. राज्य शासन इस मामले में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहता है.
[su_heading]Heading text[/su_heading]
[su_youtube url=”https://youtu.be/kdEGQwMia3U”]

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...
error: Content is protected !!