लॉकडाउन में एक लाख मजदूरों को मनरेगा से मिला सहारा, शारीरिक दूरी एवं मास्क लगाकर कर रहे हैं कार्य, गांव के विकास में दे रहे हैं योगदान

जांजगीर-चांपा. नोवेल कोरोना वायरस के महामारी के बीच महात्मा गाधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से गांव में ग्रामीणों को रोजगार मिलने लगा है। शासन के निर्देशों का पालन करते हुए मास्क एवं सैनिटाइजर के उपयोग के साथ ही शारीरिक दूरी बनाते हुए जिले में मनरेगा के कार्यों में 1 लाख 4 हजार 887 मजदूर काम पर आए और उन्होंने तालाब गहरीकरण, डबरी निर्माण, गोठान निर्माण के कार्यों में अपना योगदान दिया।
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल ने बताया कि कलेक्टर जेपी पाठक के के निर्देश पर सभी जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, रोजगार सहायक को कोविड-19 के नियंत्रण एवं संक्रमण से बचाव के लिए कार्यस्थल पर हैंडवास, सैनिटाइजर, मास्क रखने कहा है। इसके साथ ही कार्यस्थल पर कार्य करते समय मजदूरों को फिजिकल डिस्टेंस अपनाने, मजदूरों को मास्क लगाकर ही काम करने, कार्य समाप्त होने के बाद अच्छे से हाथ धोकर घर जाने के निर्देश दिए हैं।
जिले में 1406 चल रहे निर्माण कार्य
जिपं सीईओ श्री अग्रवाल ने बताया कि मनरेगा के तहत 488 ग्राम पंचायत में 1406 कार्य चल रहे हैं। जिसमें 1 लाख 4 हजार 887 मजदूरों ने काम किया। महात्मा गांधी नरेगा के तहत प्रदेश में जांजगीर-चांपा दूसरे नंबर पर है, जो ग्रामीणों को शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मजदूरों को काम दे रहा है।
कार्यों का करें सतत निरीक्षण
महात्मा गांधी नरेगा के चल रहे कार्यों का सतत निरीक्षण करने के निर्देश जिपं सीईओ ने जनपद सीईओ एवं मनरेगा कार्यक्रम अधिकारियों को दिए है। बुधवार को जनपद पंचायत के पामगढ़ में ग्राम पंचायत लोहर्सी के बंधुतालाब गहरीकरण, देवरी के तालाब गहरीकरण में सीईओ श्री लक्ष्मीकांत कौशिक एवं मनरेगा पीओ सौरव शुक्ला ने निरीक्षण किया। सक्ती जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत डोडकी में सिंघिन तालाब गहरीकरण, आसोंदा ग्राम पंचायत के जूना तालाब गहरीकरण, ग्राम पंचायत किरारी, खूंटादहरा, पासीद में कार्यक्रम अधिकारी सुश्री आकांक्षा सिन्हा के द्वारा निरीक्षण किया गया। जैजैपुर के ग्राम पंचायत बहेराडीह तालाब गहरीकरण में मजदूरों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन एवं मास्क लगाकर कार्य किया।
मास्क का किया गया वितरण
बलौदा जनपद पंचायत सीईओ नेहा सिंह ने ग्राम पंचायत जर्वे च के तालाब गहरीकरण जर्वे च, कमरीद, बालपुर जाटा में बलौदा सीईओ नेहा सिंह ने निरीक्षण कर मजदूरों को मास्क का वितरण किया। साथ ही, उन्होंने मौके पर रोजगार सहायक, सचिव, मेट को निर्देशित किया कि कोई भी मजदूर बगैर मास्क के न आए, साथ ही कार्यस्थल पर सैनिटाइजर, साबुन, पानी की पर्याप्त व्यवस्था बनाने रखने के निर्देश दिए।
[su_heading]इस खबर को भी देखिए…[/su_heading]
[su_youtube url=”https://youtu.be/9MgNcdmkue4″]



error: Content is protected !!