सड़क पर लावारिस हालत में मिले सौ-सौ के 8 नोट, लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर, मेडिकल टीम की अनुपस्थिति में पुलिसकर्मी ही इकट्ठा कर थाने ले गए सभी नोट, तफ़्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. जिले में सड़क पर नोट मिलने का मामला एक बार फिर सामने आया है. ताजा मामला सक्ती के वार्ड 9 का है, यहां सड़क पर सौ-सौ के 8 नोट सड़क पर मिले हैं. एहतियातन, पुलिस अलर्ट हुई और मौके से नोट को जब्त कर लिया है. नोटों को जांच के लिए भेजा जाएगा. हालांकि, पुलिस इसे शरारती तत्वों की शरारत बता रही है.
दरअसल, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस की टीम वार्ड 9 पहुंची. यहां सड़क पर सौ-सौ के 8 नोट मिले हैं.
सक्ती टीआई मनीष परिहार ने बताया कि सड़क पर मिले नोट को कब्जे में ले लिया गया है. एहतियातन, जांच की जाएगी. प्रारंभिक स्थिति को देखने से शरारती तत्वों की शरारत लग रही है. हालांकि, जांच होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.
आपको बता दें, इससे पहले जिले के नवागढ़ क्षेत्र के घुठिया गांव में भी सड़क पर नोट मिले थे. जांच हुई तो नोट में कुछ भी नहीं मिला था. सक्ती के मामले में भी जांच की बात कही गई है.



इसे भी पढ़े -  Dabhara News : प्रीमियर लीग टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में ठनगन क्रिकेट क्लब को हराकर भटगांव क्रिकेट क्लब फाइनल मैच जीता, विजेता टीम को 41 हजार रुपये और ट्रॉफी की गई प्रदान, नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक कंवलधर साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीतम अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

error: Content is protected !!