दसवीं के छात्र ने घर पर लगाई फांसी, कारण अज्ञात, पीएम के लिए भेजा गया शव को, पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर-चाम्पा. दसवीं के छात्र ने निर्माणाधीन घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. खुदकुशी का कारण अज्ञात है. मामले में पुलिस जांच कर रही है. मामला बिर्रा थाना क्षेत्र के सिलादेही गांव का है.
बिर्रा थाने के एसआई दशरथ नागवंशी ने बताया कि रात में फांसी लगाकर खुदकुशी करने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम पहुंची थी. सुबह पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मृतक का नाम हरीश पंकज था, जो 18 साल का था और दसवीं में पढ़ता था. उसने खुदकुशी क्यों की, यह पता नहीं चला है. परिजन ने मानसिक रूप से परेशान रहने की जानकारी दी है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.
[su_heading]इस खबर को भी देखिए…[/su_heading]
[su_youtube url=”https://youtu.be/gjLXUYu3Kbs”]



इसे भी पढ़े -  Champa Big News : फर्नेश में लोहा गर्म करते भट्ठी में छेद होने के बाद प्लांट में धुंआ निकलने का मामला, औद्योगिक सुरक्षा अधिकारी ने प्लांट पहुंचकर की जांच, फर्नेश क्रमांक 1 को प्रतिबंधित किया गया, कारखाना प्रबन्धक को नोटिस जारी किया गया, डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!