दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, लड़की को घर बुलाकर आरोपी युवक ने किया दुष्कर्म

जांजगीर-चाम्पा. लड़की को घर में बुलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक की पुलिस ने गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामला बलौदा थाना क्षेत्र के मधईपुर गांव का है.
बलौदा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि घटना 2 जून की है. युवक ने लड़की को घर बुलाया, युवक अकेला था. युवक ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया. 24 जून को लड़की ने थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. मामले में आरोपी युवक भानू प्रताप दिवाकर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत जुर्म दर्ज किया गया और उसकी पुलिस ने तलाश की. 26 जून को आरोपी युवक भानू प्रताप दिवाकर को गिरफ्तार किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!