क्वारेंटाइन सेंटर में 2 माह की बच्ची की मौत, दूध पीते अचानक बिगड़ी तबियत, जिले के क्वारेंटाइन सेंटर में पहले भी मजदूरों की हो चुकी है मौत

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ के व्यासनगर गांव के क्वारेंटाइन सेंटर में 2 माह की बच्ची की मौत हो गई. बच्ची को दूध पिलाने के बाद तबियत बिगड़ गई और फिर उसकी मौत हो गई. सूचना के बाद स्वास्थ्य अमला पहुंचा और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. रैपिड टेस्ट में रिपोर्ट निगेटिव आई है. यह मजदूर परिवार, 14 दिन पहले लखनऊ से आया था.

डॉक्टर का कहना है कि पीएम रिपोर्ट से बच्ची की मौत के कारण का पता चलेगा. मामले में जांच जारी है.
आपको बता दें, जिले के क्वारेंटाइन सेंटर में पहले भी मजदूरों की मौत के मामले आ चुके हैं.
[su_heading]इस खबर को भी देखिए…[/su_heading]
[su_youtube url=”https://youtu.be/5hxQJBNlumQ”]



इसे भी पढ़े -  Champa Big News : फर्नेश में लोहा गर्म करते भट्ठी में छेद होने के बाद प्लांट में धुंआ निकलने का मामला, औद्योगिक सुरक्षा अधिकारी ने प्लांट पहुंचकर की जांच, फर्नेश क्रमांक 1 को प्रतिबंधित किया गया, कारखाना प्रबन्धक को नोटिस जारी किया गया, डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!