आरक्षक से मारपीट, दो सगे भाई गिरफ्तार, दोनों को भेजा गया जेल, कहां का है मामला… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. आरक्षक से मारपीट करने वाले आरोपी 2 सगे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र के धनगांव का है.
पामगढ़ थाना प्रभारी श्री टोंडे ने बताया कि होली त्योहार के दिन 10 मार्च को धनगांव में पेट्रोलिंग ड्यूटी में आरक्षक महेंद्र राज था. यहां वीरेंद्र बर्मन और धीरेंद्र बर्मन ने अपने पिता पुकराम पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करने की बात कहते लोहे के रॉड से आरक्षक के सिर और हाथ पर हमला कर दिया. मामले में एफआईआर के बाद आरोपी फरार थे. इस बीच पुलिस को आरोपी दोनों भाई के बारे में सूचना मिली, जिसके बाद दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
[su_heading]इस खबर को भी देखिए…[/su_heading]
[su_youtube url=”https://youtu.be/v33uP3rD33Y”]

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले महिला सहित 4 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अलग-अलग गांव से की गई गिरफ्तारी, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई...
error: Content is protected !!