तृतीय लिंग वर्ग के आवेदकों को भी अब मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, मुख्यमंत्री ने तृतीय लिंग वर्ग के हित में लिया बड़ा फैसला

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य में तृतीय लिंग के आवेदकों को अनुकंपा नियुक्ति देने का बड़ा फैसला लिया है। उल्लेखनीय है कि ऐसे शासकीय सेवक जिनकी संतान अथवा आश्रित तृतीय लिंग वर्ग के हैं उन्हें उनके अविभावक की शासकीय सेवा के दौरान मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति देने का कोई प्रावधान नहीं था।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ऐसे आवेदकों की समस्याओं पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए तृतीय लिंग वर्ग के आवेदकों को भी अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने के निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग को दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जल्द ही इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 
error: Content is protected !!