कक्षा 10वीं और 12वीं की ऑनलाइन कक्षाओं में शामिल हुए 11 हजार 704 विद्यार्थी

रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं अध्ययन-अध्यापन के संदर्भ में ऑनलाइन कक्षाएं प्रारंभ की गई है। आज कक्षा 10वीं की विज्ञान एवं गणित और कक्षा 12वीं की अंग्रेजी एवं राजनीतिक विज्ञान विषयों की कक्षाएं संपन्न हुई। इन कक्षाओं में प्रदेश से 11 हजार 704 विद्यार्थी शामिल हुए।
माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार 18 सितंबर को कक्षा 10वीं और 12वीं की दो-दो विषयों की आनलाइन कक्षाएं संचालित होंगी। कक्षा 10वीं में अंग्रेजी विषय की कक्षा दोपहर 12.00 बजे से 12.40 बजे तक और विज्ञान विषय की कक्षा दोपहर 1.00 बजे से 1.40 बजे तक संचालित होगी। इसी प्रकार कक्षा 12वीं में भूगोल विषय की कक्षा दोपहर 12.00 बजे से 12.40 बजे तक और लेखा शास्त्र विषय की कक्षा दोपहर 1.00 बजे से 1.40 बजे तक संचालित होगी।
इस समय-सारणी के अनुसार माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा ऑनलाइन कक्षाओं में प्रदेश के समस्त विद्यार्थी अपने-अपने घर में पढ़ाई कर सकते है। इसके लिए मंडल की वेबसाईट www.cgbse.nic.in में ऑनलाइन क्लास पर क्लिक करके विद्यार्थी कक्षा से जुड़ सकते है। इसके अतिरिक्त इस सप्ताह आगामी ऑनलाइन कक्षाओं की समय-सारणी भी मंडल की वेबसाईट पर देखी जा सकती है।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhanidih Accident Death : ट्रैक्टर ने नाबालिग लड़के को कुचला, अस्पताल में हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!