नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तफ्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और अश्लील फोटो वायरल करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक का नाम तरुण साहू है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.
सक्ती थाने के टीआई मनीष परिहार ने बताया कि पीड़िता नाबालिग लड़की के घर युवक तरुण साहू का आना-जाना था. इस दौरान वह फोन से बात करता था. एक दिन युवक लड़की के घर आया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके साथ ही उसने अश्लील फोटो खींच लिया.
इसके बाद युवक ने अश्लील फ़ोटो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया. इस बीच युवक ने फिर बुलाया तो लड़की नहीं गई. इसके बाद लड़के ने लड़की की बड़ी बहन के मोबाइल में अश्लील फ़ोटो भेज दिया.
मामले में पीड़िता ने सक्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 6,13 पाक्सो एक्ट और 67 ( ख ) आईटी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया और आरोपी तरुण साहू को गिरफ्तार किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!