कोरोना से हुई थी ASI की मौत, कल मौत होने के बाद सैम्पल लेकर जांच की गई, आज आई रिपोर्ट में पॉजिटिव, एम्स में कल हुई थी मौत

रायपुर. कोरोना से ASI उत्तरा कुमार नेताम की मौत हुई थी. ASI की मौत के बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाने में पदस्थ ASI की कल शनिवार को मौत हुई थी. लक्षण के आधार पर कोरोना से ही मौत की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था.
आज आई कोरोना रिपोर्ट में पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद उनका अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक किया गया.
जानकारी के अनुसार, एएसआई उत्तरा कुमार नेताम (52) वर्ष की तबीयत कुछ दिनों पहले खराब हुई थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया था. 5 सितंबर को इलाज के दौरान एएसआई उत्तरा नेताम की मौत हो गई. आज उनकी कोरोना रिपोर्ट आई है. रिपोर्ट में उन्हें कोरोना पॉजिटिव बताया गया है.
कबीरनगर थाने के पहले वे गोलबाजार थाने में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत थे. कुछ दिनों पहले ही प्रमोट होकर एएसआई बने थे.
एएसआई बनने के बाद उन्हें कबीरनगर थाना में पदस्थ किया गया था. आज उनके शव का मारवाड़ी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया.
मृतक एएसआई को अंतिम संस्कार से पहले सलामी दी गई, वहीं इस दुखद घटना के बाद से मृतक एएसआई के घर मातम पसरा हुआ है. परिजन का रो रोकर बुरा हाल है.

 



इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!