मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में 24 घंंटे के लिए यलो अलर्ट जारी किया, अगले 48 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी, कई जिलोंं में हो सकती मूसलाधार बारिश

रायपुर. बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद प्रदेश के नदी-नाले उफान पर है, वहीं कई डैम में पानी लबालब होने के बाद गेट खोल दिए गए हैं. दूसरी ओर मौैसम विभाग ने प्रदेश में फिर चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने प्रदेश में 24 घंंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि अगले 48 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
मौेसम ​विभागों के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तापमान में गिरावट आएगी. आगामी 24 से 48 घंंटोंं के भीतर कई जिलोंं में मूसलाधार बारिश हो सकती है.
प्रदेश के जशपुर और रायगढ़ जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है.
प्रदेश के जशपुर, सूरजपुर, मुंगेली, बलौदाबाजार और महासमुंद जिलों में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है.
प्रदेश के जांजगीर-चाम्पा, कोरबा, रायगढ़ और बिलासपुर जिलों में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!