चोरी के जेवर और मोबाइल को बेचने की फिराक में घूम रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया, आरोपी युवक कोरिया जिले का रहने वाला, पामगढ़ पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर-चाम्पा. चोरी किए गए चांदी के जेवर और मोबाइल को बेचने की फिराक में पामगढ़ में घूम रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम तरुण ठाकुर, खेड़िया, मनेन्द्रगढ़, जिला – कोरिया का रहने वाला है. मामले में 41 ( 1-4 ) की कार्रवाई की गई है.

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक पामगढ़ के ससहा रोड में चांदी के जेवर और मोबाइल को बेचने घूम रहा है, जो संदिग्ध है. सूचना के बाद पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसने जेवर और मोबाइल के बारे में कुछ नहीं बता सका.
मामले में पुलिस ने 41 ( 1-4 ) की कार्रवाई की और आईपीसी 379 का इस्तगासा तैयार कर रिमांड पर भेजा गया.
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी और स्टॉफ का योगदान रहा.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!