नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब के नशे में था आरोपी युवक

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम जयपाल खरे है. मामला मेकरी गांव का है.
पामगढ़ थाना प्रभारी ( प्रशिक्षु डीएसपी ) रजत नाग ने बताया कि 16 सितम्बर को गांव के प्राइमरी स्कूल के पास नाबालिग, हैण्डपम्प में पानी लेने गई थी. यहां शराब पीकर पहुंचा युवक जयपाल खरे द्वारा गाली-गलौज की जा रही थी. गाली-गलौज करने से जब नाबालिग लड़की ने मना किया तो आरोपी युवक जयपाल खरे ने लड़की से छेड़छाड़ की. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था.
मामले की रिपोर्ट पामगढ़ थाने में दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 506, 323, 354 और 8 पाक्सो एक्ट एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया और आरोपी जयपाल खरे को गिरफ्तार किया.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!