11 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी युवक गिरफ्तार, आबकारी विभाग की टीम ने की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण क्षेत्र के गोधना गांव में आबकारी विभाग की टीम ने 11 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक का नाम सुखसागर कुर्रे है. आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 ( 2 ) और 59 ( क ) के तहत कार्रवाई की गई है.
इस कार्रवाई में वृत्त प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक डीके प्रजापति, मुख्य आरक्षक बोधसाय राठिया, आरक्षक मनोज तिवारी, नथालियल बाखला तथा नगर सैनिक प्रवीण तिवारी का योगदान रहा.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Fraud Arrest : शादी का विज्ञापन चलाकर, शादी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, फर्जी मैरिज ब्यूरो बनाकर की 6 लाख 65 हजार की ठगी...

Related posts:

error: Content is protected !!