छेड़छाड़ के आरोपी युवक की गिरफ्तारी, गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी, तफ्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक का नाम श्रवण कश्यप है. मामले में पुलिस द्वारा तफ्तीश की जा रही है.
नवागढ़ थाना प्रभारी ( प्रशिक्षु डीएसपी ) परमेश्वर तिलकवार ने बताया कि मामला कटौद गांव का है. 7 अक्टूबर की सुबह 8-9 बजे युवक श्रवण कश्यप, गांव के पुरी तालाब के पास पहुंचे और पीड़िता से गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देते हुए छेड़छाड़ की.
घटना की रिपोर्ट पीड़िता ने नवागढ़ थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 506, 323, 354 के तहत जुर्म दर्ज किया और आरोपी युवक श्रवण कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!