हिमाचल प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा, 7 लोगों की हुई मौत, ड्राइवर गम्भीर रूप से घायल

हिमाचल प्रदेश के मंडी में तड़के करीब तीन बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि वाहन चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हादसा मंडी जिले के पुलघराट क्षेत्र के पास सुकेत खड्ड की जलधारा में हुआ. सुकेत खड्ड नदी में वाहन के गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई. हादसे में मारे गए सभी सात लोग बिहार से थे.
बताया जा रहा है कि सभी मजदूर थे. हालांकि, अभी मृतकों की अच्छे से पहचान नहीं हो सकी है, वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य में जुट गई. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने नदी में गिरी गाड़ी से शव को बाहर निकाला.
हादसे में गंभीर रुप से घायल चालक को पुलिस ने तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया. पुलिस का कहना है कि तड़के सुबह ये गाड़ी में सवार जा रहे थे, लेकिन पुल घराट के पास गाड़ी अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई. इस तरह बड़ा हादसा हो गया.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!