जो बाइडन ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता, डोनाल्ड ट्रंप को हराया

डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन अमरीका के अगले राष्ट्रपति होंगे. मंगलवार को हुए मतदान में उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को हरा दिया है.
अहम माने जा रहे पेंसिल्वेनिया राज्य में जो बाइडन ने बड़ी जीत हासिल कर ली है जिसके बाद व्हाइट हाउस तक पहुंचने के लिए ज़रूरी 270 इलेक्टोरल कॉलेज वोट के आंकड़े को वो पार कर गए हैं.
उन राज्यों के अनौपचारिक परिणामों पर आधारित है जहां पहले ही वोटों की गिनती समाप्त हो चुकी है और विस्कॉन्सिन जैसे उन राज्यों पर भी जहां गिनती जारी है.
इस चुनाव में साल 1900 के बाद सबसे अधिक वोट पड़े हैं. बाइडन अभी तक 7 करोड़ से अधिक वोट जीत चुके हैं. किसी भी राष्ट्रपति को इससे पहले इतने वोट नहीं मिले.

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!