मप्र में बड़ा सड़क हादसा : बोलेरो और डम्पर में टक्कर, 7 लोगों की मौत, 5 की हालत गम्भीर, घायल अस्पताल में भर्ती, एक ही परिवार के थे मृतक

सतना. मध्य प्रदेश के सतना में कल रविवार शाम को बड़ा हादसा हो गया. यहां नागौद थाना क्षेत्र से आए मामले में बोलेरो और डंपर की टक्कर हो गई. जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई, और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
मृतकों में 3 महिला, 3 पुरुष और 1 बच्चा शामिल है. जबकि 5 गंभीर मरीजों को रीवा अस्पताल रेफर किया गया है. शोक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार रीवा का रहने वाला विश्वकर्मा परिवार, पन्ना में शोक कार्यक्रम में शामिल होने गया था, वहीं से पूरा परिवार बोलेरो में वापस रीवा लौट रहा था.
उसी दौरान नागौद थाना क्षेत्र के रेरुआ मोड़ में अचानक डंपर सामने आ गया. गाड़ी का कंट्रोल बिगड़ा और हादसा हो गया. मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के बताए गए हैं. घायल होने वाले पांचों लोगों को रीवा अस्पताल भर्ती कराया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!