बिहार में नीतीश कुमार की सरकार में शामिल होने वाले मंत्रियों के नाम तय, नीतीश के साथ लेंगे शपथ, इन विधायकों को बनाया जा रहा है मंत्री… पढ़िए…

पटना. बिहार में नीतीश कुमार की सरकार में शामिल होने वाले मंत्रियों के नाम तय कर दिए गए हैं. बीजेपी कोटे से जहां दो डिप्टी सीएम के रूप में तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी शपथ लेंगे तो वहीं अन्य 5 लोग भी मंत्री बनेंगे. बीजेपी कोटे से जिन लोगों का नाम मंत्री के लिए फाइनल किया गया है, उनमें जिवेश मिश्रा, अमरेंद्र प्रताप सिंह के अलावा रामसूरत राय, रामप्रीत पासवान और मंगल पांडेय का नाम तय किया गया है.
जीवेश मिश्रा-जाले (दरभंगा), रामसूरत राय-औराई (मुजफ्फरपुर), रामप्रीत पासवान-राजनगर (मधुबनी), अमरेंद्र प्रताप सिंह-आरा, रेणु देवी-बेतिया, तारकिशोर प्रसाद-कटिहार विधानसभा से विधायक हैं. बिहार में आज शाम 4 बजकर 30 मिनट पर नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा.
जेडीयू की तरफ से जो चेहरे बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ लेंगे, उनमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिजली मंत्री विजेंद्र यादव, विधानसभा के पूर्व स्पीकर विजय चौधरी, जेडीयू के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी के अलावा मेवालाल चौधरी और शीला के नाम शामिल है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!