जेसीसीजे के दो विधायक मंत्री जयसिंह अग्रवाल से मिलने गौरेला पहुंचे, बन्द कमरे में हो रही है मुलाकात

गौरेला-पेंड्रा. जेसीसीजे के दो विधायक मंत्री जयसिंह अग्रवाल से मिलने गौरेला पहुंचे हैं, विधायक देवव्रत सिंह और प्रमोद शर्मा की मुलाकात मंत्री जयसिंह अग्रवाल से बंद कमरे में हो रही है. उपचुनाव के पहले जेसीसीजे के दो विधायकों के इस कदम से राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है.
आपको बता दें कि आज मरवाही विधानसभा में उपचुनाव के लिए प्रचार का अंतिम दिन था. शाम 6 बजे से यहां प्रचार प्रसार थम गया है. इसी बीच अमित जोगी की पार्टी के दो विधायकों के कांग्रेस नेताओं से मुलाकात पर चर्चाएं शुरू हो गई है.
गौरतलब है कि विधायक देवव्रत सिंह ने अमित जोगी द्वारा बीजेपी को समर्थन देने के बाद से ही देवव्रत सिंह सवाल उठा रहे थे. उनका आरोप था कि बिना किसी के जानकारी और सहमति के बीजेपी को समर्थन देना स​ही नहीं था.
एक दिन पहले अमित जोगी ने मरवाही चुनाव में बीजेपी को समर्थन देने का एलान किया था. उससे पहले मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जेसीसीजे के विधायकों के सम्पर्क में होने का दावा किया था. इस तरह जेसीसीजे के 2 विधायकों की मुलाकात के बड़े राजनीतिक मायने है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

error: Content is protected !!