बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत के मामले में झोलाछाप डॉक्टर की गिरफ्तारी, भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. हसौद पुलिस ने वृद्ध महिला की इलाज से मौत के मामले में झोलाछाप डॉक्टर सुप्रियो विश्वास को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
दरअसल, 12 जनवरी को नरियरा गांव की 70 साल की वृद्ध महिला राहिन बाई को उसके परिजन, हसौद के झोलाछाप डॉक्टर सुप्रियो विश्वास के पास इलाज के लिए लाए. यहां वृद्ध महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई.
– मामले में हसौद पुलिस ने आरोपी झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत जुर्म दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Fraud Arrest : शादी का विज्ञापन चलाकर, शादी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, फर्जी मैरिज ब्यूरो बनाकर की 6 लाख 65 हजार की ठगी...

Related posts:

error: Content is protected !!