मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पहुंचे जांजगीर, कहा, ‘छग की कांग्रेस सरकार ने मछुआरों को आगे बढ़ाने बनाई बड़ी नीति’, ‘मछवारों के आर्थिक हालात सुधारने बड़ी मददगार साबित होगी सरकार की नीति’

जांजगीर-चाम्पा. मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद जांजगीर पहुंचे. यहां सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए अध्यक्ष एमआर निषाद ने कहा कि छग की कांग्रेस सरकार ने मछआरों को आगे बढ़ाने बड़ी नीति बनाई है और मत्स्य कार्य को कृषि का दर्जा दिया गया है. प्रदेश के मछुआरों को आर्थिक रूप से अग्रसर करने छग की कांग्रेस सरकार ने बड़ा फैसला लिया है.
मत्स्य कार्य को कृषि का दर्जा मिलने के बाद सरकार की यह नीति अब मछुआरों के लिए बड़ी मददगार बन गई है. छग की कांग्रेस सरकार के नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दूरगामी सोच के साथ, मछुआरों को आगे बढ़ाने के लिए मत्स्य कार्य को कृषि का दर्जा दिया है.
इस मौके पर मछुआ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बृंदालाल धीवर समेत अन्य लोग मौजूद थे.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!