जिला रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 22 फरवरी को

जांजगीर-चांपा. जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर-चांपा में 22 फरवरी को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन प्रातः 11 बजे से किया जा रहा है। जिसमें नियोजकों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की कार्रवाई की जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जो युवा उक्त प्लेसमेंट कैंप में शामिल होना चाहते हैं, वे अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों तथा रोजगार पंजीयन के साथ निर्धारित तिथि में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर-चांपा से भी संपर्क किया जा सकता है।



इसे भी पढ़े -  Durg Police Transfer : DSP, TI, 4 SI और 1 ASI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश... नन्दिनीनगर थाना की जिम्मेदारी DSP को...

error: Content is protected !!