बैटरी चलित वाहन, सीएनजी एवं अन्य उत्पादों के उपयोग से कर सकते है पेट्रोल का संरक्षण : परिवहन मंत्री, सक्षम महोत्सव-2021के समापन समारोह में ऑनलाईन हुए शामिल

रायपुर. परिवहन और आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर आज अपने निवास कार्यालय से पेट्रोलियम संरक्षण तथा हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित संरक्षण क्षमता महोत्सव ( सक्षम )-2021 के समापन समारोह में ऑनलाईन शामिल हुए। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय व पेट्रोलियम अनुसंधान संघ (पी.सी.आर.ए.) के तत्वाधान में गेल गैस लिमिटेड द्वारा सक्षम महोत्सव का आयोजन किया गया था। इस महोत्सव का उद्देश्य आम नागरिकों में पेट्रोलियम संरक्षण और ईंधन दक्षता के संदेशों का प्रचार-प्रसार एवं जागरूक करना है।
मंत्री श्री अकबर ने सक्षम महोत्सव को सम्बोधित करते हुए कहा कि पेट्रोल बचाने के लिए हमें बैटरी चलित वाहनों, सी.एन.जी. सहित अन्य उत्पादों का उपयोग भी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सी.एन.जी. का उपयोग करने पर पेट्रोल की तुलना में कम कार्बन डाइआक्साइड व कार्बन मोनोक्साइड का उत्सर्जन होता है। यह पेट्रोल व डीजल की तुलना में सस्ते कीमतों पर भी उपलब्ध है।
उन्होंने संतुलित पर्यावरण के निर्माण के लिए सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की। उन्होंने इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण और पेट्रोल बचत करने के लिए सपथ दिलयी। इस अवसर पर भारत पेट्रोलियम, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम और इण्डियन ऑयल कार्पोरेशन के अधिकारी उपस्थित थे।

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में जीवन कौशल एवं प्राथमिक उपचार पर कार्यशाला आयोजित

Related posts:

error: Content is protected !!