छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम में 101 करोड़ का घोटाला! अध्यक्ष शैलेश नितिन ने कहा- नियम विरुद्ध हुआ भुगतान, होगी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम में एक सौ एक करोड़ रुपये से ज्यादा की वित्तीय अनियमितता मामले पर अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी का बयान सामने आया है। कहा कि 2019 में चेक भुगतान को लेकर नियम बनें। MD और राज्य वित्त सेवा अधिकारी के हस्ताक्षर जरूरी थे। आगे कहा कि नियम विरुद्ध 72 करोड़ का भुगतान हुआ, बड़ी अनियमितता है। अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं।
बता दें कि फाइलों में दफन हो चुके इस मामले को छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा विभाग के एक पत्र ने फिर से ऊपर ला दिया है। जिसे लेकर अब राजनीतिक नेताओं के बयान लगातार सामने आ रहे हैं। इस मामले में तत्कालीन अध्यक्ष देवजी भाई पटेल ने भी पलटवार करते हुए सवाल उठाया है कि 2008-09 की वित्तीय अनियमितता पर 2017 में स्पष्टीकरण क्यों मांगा गया। इसके लिए ऑडिट अधिकारियों से भी सवाल होने चाहिए।

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट
error: Content is protected !!