छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत की नए सिरे से होगी ऑडिट, आक्सीजन की कमी से मौत हुई या नहीं ?, जानकारी जुटाएगी सरकार

रायपुर. कोरोना काल में आक्सीजन से हुई मौत को लेकर पूरे देश में बहस छिड़ी हुई है। केंद्र सरकार की तरफ से सदन में आक्सीजन की कमी से एक भी मौत नहीं होने की जानकारी देने के बाद विपक्ष हमलावर है। इधर छत्तीसगढ़ में 1 मार्च के बाद हुई मौतों को लेकर नये सिरे से आडिट कराने का फैसला लिया है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रमुख सचिव को निर्देश दिए हैं कि मौत की नये सिरे से आडिट की जाये, ताकि वास्तविकता देश के सामने आ सके।
भोपाल दौरे पर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने मीडिया से बातचीत में बताया है कि कोरोना काल में आक्सीजन की कमी की सच्चाई पूरे देश ने देखी।
आपको बता दें कि सदन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बयान दिया था कि देश में आक्सीजन की कमी से एक भी मौत नहीं हुई है। केंद्र की तरफ से ये बयान राज्यों की तरफ से मुहैय्या करायी गयी जानकारी के आधार पर दी गयी थी। हालांकि केंद्र से इस बयान पर बवाल मचा हुआ है। सदन में भी इसे लेकर काफी हंगामा हुआ.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर रहने पर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव निलंबित, पूर्व में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर ज्योतिष कुमार सर्वे पटवारी निलंबित, हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी, 141 पटवारी हैं अनिश्चिकालीन हड़ताल पर...

Related posts:

error: Content is protected !!