कलयुगी बेटे ने 90 साल की मां को जिंदा जलाया, गांव में सनसनी, आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया

दुर्ग. जिले के भिलाई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.
दरअसल, एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां को मिट्टीतेल डालकर जिंदा जला दिया. इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। वहीं, मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के अनुसार, मामला नंदनी थाना क्षेत्र के ननकठ्ठी गांव का है, जहां मंगलवार को एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां को जिंदा जला दिया. हालांकि, अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि आरोपी बेटे ने ऐसा क्यों किया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!