नाबालिग से रेप, कार सिखाने के बहाने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, आरोपी युवक गिरफ़्तार

रायपुर. राजधानी में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने की घटना सामने आई है. आरोपी युवक ने नाबालिग को कार सिखाने के बहाने अपनी हवस का शिकार बनाया था. पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ़्तार कर लिया गया है. घटना खमतराई थाना क्षेत्र की है. आरोपी युवक का नाम पारसमणि चंद्राकर है.
दरअसल पीड़ित नाबालिका के यहां आरोपी युवक का आना जाना लगा था. आरोपी ने इसी बात का फायदा उठाकर नाबालिग को कार सिखाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया. इसके बाद आरोपी ने कार में ही नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. खुद के साथ हुये दुष्कर्म की घटना के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और इसकी शिकायत अपने परिजनों से की. परिजन ने आरोपी युवक के खिलाफ मंदिर हसौद थाने में मामला दर्ज कराया है. पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ़्तार कर लिया है. साथ ही पाॅक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!