BIG NEWS, छत्तीसगढ़ : कांग्रेस विधायक के बेटे के साथ मारपीट, बर्थडे पार्टी कर लौट रहे कांग्रेस विधायक के बेटे को जमकर पीटा, चार आरोपी गिरफ्तार

रायपुर. कांग्रेस विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के बेटे अमन मंडावी की आज कुछ युवकों ने मारपीट कर दी. पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने चार आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर थाने लेकर पहुंची हुई है. घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है.

 



जानकारी के मुताबिक, शनिवार की देर रात पीड़ित अमन मंडवी अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहा था. इस दौरान खम्हारडीह शंकर नगर इलाके के इंडियन चिल्ली पेट्रोल पंप में पेट्रोल डलाने के लिए रूका. तभी वहां मौजूद 8 से 10 युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी युवकोें ने अमन मंडावी की हाथ मुक्कों से जोरदार पिटाई कर दी. बदमाशों द्वारा किये गये हमले में विधायक पुत्र के सिर, हाथ में चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  CG News : छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर, संभाग स्तर पर बैठक एवं प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, PV ऐप, AgriStack एवं धान खरीदी से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग

घटना के बाद पीड़ित अमन मंडावी खम्हारडीह थाने पहुंचा और इसकी शिकायत दर्ज कराई. पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

इस मामले में रायपुर शहर एडिशनल एसपी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : कृषक उन्नति योजना, किसानों के लिए खुशियों की सौगात : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!