कांस्टेबल ने किया दुष्कर्म, पति की मौत के बाद महिला को दिया झांसा, फिर किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर. महिला से रेप के आरोप में पुलिस ने आर्मी के एक कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है. पीड़ित महिला ने कांस्टेबल पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है. शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपी को डौंडी बालोद से गिरफ्तार किया है.
महिला थाने में दी गई पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, आरोपी चुरेंद्र कुंजाम उसके पति का दोस्त था और उसके घर पर आना जाना भी था. कुछ साल पहले ही महिला के पति की मौत हो गई थी. पति की मौत के बाद आरोपी ने पीड़िता महिला से शादी करने की बात कहकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए. ऐसे ही पांच साल बीत गये। 2020 में आरोपी ने पीड़िता को बीना बताए ही दूसरी लड़की शादी कर ली. इस बात की जब पीड़िता को जानकारी मिली तो वो महिला थाने आकर इसकी शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को डौंडी बालोद से गिरफ्तार किया गया है.
मामले में महिला थाना प्रभारी ममता शर्मा अली ने बताया कि पीड़िता और आरोपी दोनों ही बालोद जिला के डौंडी के रहने वाले है. पति की मौत के बाद से ही महिला हीरापुर में रहकर काम करती थी, वहीं आरोपी युवक इंदौर रेजीमेंट में काॅस्टेबल के पद पर है.

 



इसे भी पढ़े -  Dhamtari Police Transfer News : 1 SI, 3 ASI समेत 14 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने किया बड़ा फेरबदल...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!