कल 24 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना संदेश देशवासियों से करेंगे साझा, ट्वीट कर दी जानकारी…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आषाढ़-पूर्णिमा और धम्म चक्र दिवस पर यानी शनिवार को सुबह अपना संदेश देशवासियों के साथ साझा करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी. आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरू पूर्णिमा कहा जाता है. पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है.

माना जाता है कि इसी दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था. क्योंकि गुरु वेद व्यास ने ही पहली बार मानव जाति को चारों वेद का ज्ञान दिया था, इसलिए उन्हें प्रथम गुरू मानते हुए उनकी जन्मतिथि को गुरू पूर्णिमा या व्यास पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है. पीएम मोदी ने ट्विट करते हुए लिखा, “कल 24 जुलाई को लगभग 8:30 बजे आषाढ़ पूर्णिमा-धम्म चक्र दिवस कार्यक्रम में अपना संदेश साझा करूंगा.” इस बार गुरू पूर्णिमा की पावन तिथि 23 जुलाई 2021 को सुबह 10:43 ​बजे से शुरू होकर 24 जुलाई 2021 की सुबह 08:06 बजे तक रहेगी. लेकिन उदया तिथि के कारण इसे 24 जुलाई को मनाया जाएगा.

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!