सिर्फ 12 रुपए का प्रीमियम और 2 लाख रुपए का फायदा, मोदी सरकार की इस योजना की जमकर हो रही चर्चा

नई दिल्ली. केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना की शुरूआत की थी. जिसमें आपको हर महीने एक रुपया यानी प्रति वर्ष 12 रुपए का प्रीमि‍यम का भुगतान करना होता है. इस योजना में आपको 2 लाख रुपए का डेथ इंश्‍योरेंस मिलता है.
खास बात ये है कि इस योजना का सालाना प्रीमियम 31 मई को भरा जाता है, जिसका प्रीमियम 12 रुपए है. अगर इस तारीख तक आपके अकाउंट में बैलेंस नहीं रहा तो आपकी पॉलिसी को रद कर जाती है. वैसे बैंकों की ओर प्रीमियम जमा करने के लिए कस्‍टमर्स को अलर्ट जारी किए जाते है. ऐसे में आपको ध्‍यान रखना होता है कि आपको अपने बैंक अकाउंट में बैलेंस का ध्‍यान रखना होगा.
आइए आपको भी बताते हैं कि इस योजना के बारे में विस्‍तार से बताते हैं. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत पॉलिसी होल्‍डर की मौत होने पर और पूरी तरह से विकलांग होने आपको 2 लाख रुपए का फायदा मिलता है, वहीं अगर कोई पॉलिसी होल्‍डर आंशिक तौर पर स्थाई रूप से विकलांग होता है तो उन्‍हें एक लाख रुपए मिलता है. इस योजना के तहत 18 से 70 साल तक की उम्र का कोई भी व्यक्ति पॉलिसी ले सकता है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!