OBC वर्ग को आज मिल सकता है बड़ा तोहफा, लोकसभा में पेश होगा ये अहम बिल, जानें ये बड़ी बातें…

नई दिल्ली. मानसून सत्र में आज OBC वर्ग को लेकर मोदी सरकार बड़ा ऐलान कर सकती है. सरकार आज राज्यों को ओबीसी सूची बनाने का अधिकार देने वाला 127वां संविधान संशोधन विधेयक पेश करेगी.
बात दें कि हाल ही में मोदी कैबिनेट की बैठक में इस विधेयक को मंजूरी मिली है. वहीं आज लोकसभा में यह बिल पेश होगाबता दें कि 127वें संविधान संशोधन विधेयक को पारित करने में ज्यादा अड़चन नहीं आएगी. क्योंकि कोई राजनीतिक दल आरक्षण संबंधी विधेयक का विरोध अभी तक नहीं किया है.
इस विधेयक के पारित होने के बाद राज्यों को अपनी ओबीसी लिस्ट बनाने का अधिकार होगावहीं आज संसद से संविधान के अनुच्छेद 342-ए और 366(26)-सी के संशोधन पर मुहर लगाने बाद राज्यों के पास फिर से ओबीसी सूची (OBC) में जातियों को अधिसूचित करने का अधिकार होगा.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!