दिग्गज एक्टर अनुपम श्याम का निधन, लंबे समय से जूझ रहे थे किडनी की बीमारी से, कई मशहूर फिल्म और सीरियल में निभाए किरदार

मुंबई. फिल्मी दुनिया से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल कई सीरियल और फिल्मों में अपने दमदार रोल का लोहा मनवाने वाले एक्टर अनुपम श्याम का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। अनुपम श्याम ओझा पिछले साल से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। वे मशहूर टीवी सीरियल ‘प्रतिज्ञा’ में ठाकुर सज्जन सिंह के किरदार ले लोकप्रिय हुए थे।
फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘बहुत दुख हुआ ये जानकर कि दिग्गज एक्टर अनुपम श्याम का मल्टीपल ऑर्गन फेलियर होने से निधन हो गया है। ये फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नुकसान है। श्रद्धांजलि
बता दें कि अनुपम श्याम ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन पहचान उन्हें टेलीविजन से ही मिली। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा प्रतापगढ़ से ही प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने लखनऊ के भारतेन्दु नाट्य अकादमी से थियेटर की पढ़ाई की। इतना ही नहीं, इसके बाद वो दिल्ली के श्रीराम सेंटर रंगमंडल में काम करने लगे। और देखते ही देखते अदाकारी का सपना लिए मुंबई चले गए।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!