नाबालिग बच्चियों को निर्वस्त्र कर गांव मेें घूमाने के मामले में 6 ​महिलाओं पर मामला दर्ज, इंद्रदेव को प्रसन्न करने किया था ऐसा…

दमोह ( मध्यप्रदेश ). नाबालिग बच्चियों को निर्वस्त्र कर गांव मेें घूमाने के मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के हस्तक्षेप के बाद ऐसी शर्मनाक करतूत करने वाली महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई हुई है. पुलिस ने 6 महिलाओं पर मामला दर्ज किया है. मामले में जबेरा थाना पुलिस ने कार्रवाई की है.
आपको बता दें कि बीते दिनों जबेरा तहसील के अमदर गांव में लंबे समय से पानी नहीं गिरने के कारण महिलाओं ने एकत्रित होकर करीब आधा दर्जन नाबालिग बच्चियों को पूरी तरह से नग्न कर गांव में घुमाया था.

 



मामले के सामने आने के बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कलेक्टर से जवाब मांगा था. साथ ही, दोषियों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!