मुख्यमंत्री से सरपंच संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से यहां उनके निवास कार्यालय में सरपंच संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही पंचायती राज सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इस सम्मेलन में पंचायतों की समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में जिला पंचायत और जनपद पंचायत के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।


उन्होंने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाएं विकसित करने और ग्रामीण विकास संबंधी योजनाओं तथा कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुलाब कमरो और विधायक रामकुमार यादव उपस्थित थे।

 



इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!