यहां सिर्फ 50 रुपए में फुल हो जाएगी कार की टंकी, इतना सस्ता है पेट्रोल-डीजल, जानिए…

नई दिल्ली. देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने लोगों को परेशान किया है. बढ़ती कीमतों के चलते अब महंगाई भी आसमान छूने लगी है. आम आदमियों ने सरकार ने राहत पैकेज की मांग की है. दूसरी तरफ कई राजनीतिक पार्टियों ने मोदी सरकार के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है.
इस बीच आपको ये जानकर बेहद हैरानी होगी कि दुनिया में कई ऐसे देश में भी हैं, जहां महज 50 रुपए में कार की टंकी फुल हो जाएगी. दुनिया में पेट्रोलियम संपदा के धनी कई देशों में फ्यूल के दाम इतने कम हैं कि आपको जानकर यकीन ही नहीं होगा। आपको इन देशों के बारे में बताते हैं.
सबसे पहले बात कर लेते है वेनेजुएला की. यहां आप चंद रुपयों में अपनी गाड़ी का टैंक फुल करा सकते हैं. दरअसल, इस देश में लंबे समय से जारी राजनीतिक उथलपुथल की वजह से हालात कुछ ऐसे बने हैं कि क्या आम और क्या खास सभी हैरान हैं. यहां आप भारतीय मुद्रा में सिर्फ 21 पैसे खर्च करके अपनी बाइक में एक लीटर पेट्रोल डलवा सकते हैं. एनर्जी सेक्टर की वेबसाइट www.globalpetrolprices.com के मुताबिक वेनेजुएला में पेट्रोल सिर्फ 0.02 डॉलर और डीजल का दाम 0 डॉलर में बिक रहा है
वहीं अन्य देशों में पेट्रोल डीजल के दामों पर नजर डाले तो जी बिजनेस से प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, 8 अन्य देशों जैसे सूडान, कतर, कजाखिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, नाइजीरिया, कुवैत, अल्जीरिया, अंगोला में काफी सस्ता में पेट्रोल बिक रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!