गोल्ड खरीदने का गोल्डन चांस, सरकार बेच रही है 100% प्योर सोना, महज 4715 रुपये में… विस्तार से पढ़िए…

नई दिल्ली. फेस्टिव सीजन में आप भी सोने में निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो आपके पास 100 फीसदी शुद्ध सोना खरीदने का सुनहरा मौका है. आप 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश कर सकते हैं।
RBI ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए 4,765 रुपये प्रति ग्राम का भाव तय किया है। ऑनलाइन अप्लाई करने और डिजिटल पेमेंट करने पर प्रति ग्राम 50 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। यानी डिजिटल पेमेंट करने पर एक ग्राम सोने के लिए 4,715 रुपये चुकाने होंगे. वहीं 24 अक्टूबर को 24 कैरेट 1 ग्राम गोल्ड का बाजार मेंम भाव 4780 रुपये है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की 2021-22 सीरीज के तहत अक्टूबर 2021 से मार्च 2022 के बीच 4 चरणों में बॉन्ड जारी किए जाएंगे. वित्त वर्ष 2021-22 में कुल 10 चरणों में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड लॉन्च किए जाएंगे. इसमें से मई 2021 से लेकर सितंबर 2021 तक 6 चरणों में गोल्ड बॉन्ड लॉन्च हो चुके हैं. ये सांतवीं सीरीज है।
निवेशकों को ऑनलाइन या कैश से इसे खरीदना होता है और उसके बराबर मूल्य का सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड उन्हें जारी कर दिया जाता है. इसकी मैच्योरिटी पीरियड आठ साल की होती है. लेकिन पांच साल के बाद इसमें बाहर निकलने का विकल्प भी है. फिजिकली सोने की खरीदारी कम करने के लिए यह स्कीम लॉन्च की गई है।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!