नट्टू काका का निधन, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में निभाया था किरदार

मुंबई. मशहूर टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘नट्टू काका’ लोकप्रिय किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक की 67 साल‌ की उम्र में मौत. गले के कैंसर से पीड़ित थे. पिछले साल उनका इसी सिलसिले में ऑपरेशन भी हुआ था. मगर वे कैंसर से उबर नहीं पाए और चंद घंटे पहले उनका निधन हो गया. वे मुम्बई के मालाड इलाके में रहते थे.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीते वर्ष सितंबर में अभिनेता के गले की सर्जरी हुई थी. इस दौरान उनके गले से 8 गांठे निकाली गई थी. इसके बाद काफी समय तक घनश्याम ( नट्टू काका ) ने काम से भी ब्रेक लिया था.
गौरतलब है कि घनश्याम नायक ने सिर्फ 7 साल की उम्र में ही चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था. अब तक वह अपने करियर में 350 से ज्यादा हिन्दी टीवी सीरियल्स और 200 से भी ज्यादा हिन्दी और गुजराती फिल्मों में भी काम कर चुके थे.

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!