रामायण एक महान ग्रंथ है, जो हमें अंधेरे से प्रकाश की तरफ ले जाता है : नारायण चंदेल, ग्राम किरीत सहित क्षेत्र के अनेक गांवों के नवधा रामायण में शामिल हुए विधायक

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम किरीत में आयोजित अखण्ड नवधा रामायण के कार्यक्रम में छग विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं जांजगीर-चाम्पा क्षेत्र के विधायक नारायण चंदेल, शामिल होकर उपस्थित श्रोता समाज को संबोधित करते हुए कहा कि राम और रामायण हमारे जीवन के सार और आधार है।
रामायण हमे सत्य के मार्ग पर चलने की सीख देता है, अंधरे से प्रकाष की तरफ ले जाता है, हमे बुराई से अच्छाई के तरफ ले जाने की प्रेरणा देता है। रामायण हमारे जीवन में धर्म और संस्कृति के आधार पर हमंे विचार वान होने की प्रेरणा देता है, रामायण में भगवान राम का पूरा जीवन चरित्र सम्पूर्ण समाज के लिए प्रेरणादायी है। हमारी यह छत्तीसगढ़ की भूमि धर्म प्रधान भूमि है इतिहास में यह अंकित है कि माता कौषिल्या यहां की है। यह भूमि संतो, मनिषियों, महात्माओं एवं ऋषियों की भूमि है। गांव-गांव में बड़ी संख्या में होने वाले धार्मिक कार्यक्रम हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है।
श्री चंदेल ने इस अवसर पर उपस्थित श्रोता समाज से धर्म के आधार पर धर्म के बताऐ हुए रास्ते पर चलने का आग्रह किया। इसके पूर्व किरीत में नवधा स्थल पहुंचने पर विधायक नारायण चंदेल का आयोजन समिति के सदस्यों ने श्रीफल भेटकर आत्मिय स्वागत किया। श्री चंदेल ने सर्वप्रथम विधिवत रूप से श्रीफल चढ़ाकर भगवान का पूजा-अर्चना किये तथा उन्होंने श्रीराम भोजनालय में जाकर सभी ग्रामीणजनों के साथ पंगत में बैठकर भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर उमा चंद्रा, किषोर चंद्रा, सरपंच संतोश साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेका गोपाल, अमृत लाल चंद्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, महिलाएं उपस्थित थी। उन्होंने आरती के समय सभी लोगों के बीच उपस्थित होकर आरती की। उन्होंने नवधा स्थल में गांव के ही बेटियों के द्वारा बनाये गये रंगोली की खुब प्रषंसा करते हुए अपनी ओर से प्रोत्साहन राषि प्रदान किया।



error: Content is protected !!