पत्थलगांव में हुई घटना के विरोध में भाजयुमो द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया

जांजगीर-चाम्पा. भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा अकलतरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा पत्थलगांव में दुर्गा विसर्जन के लिए निकली शोभायात्रा के दौरान गांजे से भरी गाड़ी द्वारा लोगों को कुचलने की घटना के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा अकलतरा नगर के शास्त्री चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया. भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमित प्रताप सिंह ने कहा कि बहुत ही दर्दनाक घटना है. गांजा तस्कर के यह मनोबल समाज के लिए खतरनाक है. हम कई बार छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार को नशाखोरी हम तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए आंदोलन धरना प्रदर्शन कर चुके हैं.
युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष पिंटू बरेठ नरियरा मंडल अध्यक्ष सुमित सिंह चंदेल व अकलतरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कौशिक ने बताया भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश भर में पत्थलगांव में हुई घटना के विरोध में कांग्रेस सरकार की शव यात्रा निकालकर पुतला दहन किया जा रहा है. प्रदेश में जब से कांग्रेस की आई है, बहुसंख्यक वर्ग के धार्मिक भावनाओं पर लगातार हमले हो रहे हैं.
पत्थलगांव में घटना हुई घटना बहुत ही दुखद मृतक परिवार वाले को एक करोड़ मुआवजे की सरकार से मांग करते हैं और घायलों को 50- 50 लाख रुपए दिए जाए.
इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमल केडिया, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री अंकी जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल दुबे, छोटे लाल यादव,अविनाश सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री सूर्यकांत नामदेव, नवीन साहू, गिरधर अहीर, दीपक नागदेव ,अभिनव सिंह, मयंक साहू, पिंटू गुप्ता, भरत कैवर्त्य, नितेश शर्मा, अभिलाष कटक्वार अजय साहू, सुनील कौशिक, आकाश यादव, सतीश यादव, शुभम चौबे, हमेश्वरम मनसागर, रोशन कौशिक, शैलेंद्र कौशिक, राजेश्वर एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.



error: Content is protected !!