BIG NEWS : हाथियों का उत्पात, एक महिला को पटक-पटककर मार डाला, दहशत में ग्रामीण

धमतरी. जिले के मगरलोड जंगल इलाके में हाथियों के दल ने उत्पात मचाया है। उत्पाती हाथियों के हमले में एक महिला की मौत हो गई। DFO सातोविसा समाजदार ने इसकी पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार, महिला हर दिन की तरह जंगल जा रही थी। इस दौरान महिला का सामना दंतैल से हो गया। महिला कुछ समझ पाती, इससे पहले ही हाथी ने हमला कर दिया। हमले में महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
इस घटना से ग्रामीणों में जबरदस्त दहशत है। बताया जा रहा है कि गरियाबंद जिले से धमतरी जिले में पहुंचे 3 दंतैल हाथी ने घटना को अंजाम दिया है।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!