जेठालाल ने ली दीपावली पर नई कार, यूजर्स बोले – बबीता जी को गिफ्ट दोगे क्या ?, पढ़िए खबर और देखिए तस्वीर…

मुंबई. टीवी जगत के मशहूर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल यानी दिलीप जोशी ने इस दीपावली नई कार ली है। दिलीप जोशी ने 12.29 लाख रुपये की ब्लैक कलर की चमचमाती ‘किआ सोनेट सबकॉम्पैक्ट एसयूवी कार खरीदी है। मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दिलीप जोशी नई कार के साथ दिखाई दे रहे हैं। उनका पूरा परिवार कार के साथ फोटो खिंचवाते हुए दिख रहा है। जेठालाल की परिवार के साथ कार वाली तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।

इस तस्वीर पर यूजर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा को दर्शक काफी पसंद करते हैं। जेठालाल इस शो के मुख्य कलाकार हैं। वह घर-घर लोकप्रिय हैं और उनकी फैन फॉलोइंग अच्छी खासी है। उनके नई कार खरीदने पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, कुछ दिनों में इस कार को जेठालाल, बबीता जी को गिफ्ट कर देंगे, वहीं एक अन्य ने यूजर ने जेठालाल को कार लेने पर बधाई दी है। एक यूजर ने पूछा कि क्या यह कार गोकुलधाम सोसाइटी में भी दिखेगी ?

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ महाविद्यालय बनाहिल के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मचाया धमाल, गति और जज्बे से जीता सबका दिल, गोल्ड मेडल किये अपने नाम

Related posts:

error: Content is protected !!