जल्द निपटा लें बैंक से जुड़े जरूरी काम, इस हफ्ते पांच दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने के पहले देख लें सूची…

नई दिल्ली. november govt Banks holidays यदि आप बैंक से संबंधित कोई काम आने वाले दिनों में निपटाना चाहते है, तो खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। दरअसल, इस हफ्ते त्योहारों के चलते बैंक में कई दिन कामकाज बंद रहेंगे। नवंबर के दूसरे हफ्ते में 5 दिन बैंकों में कामकाज बंद रहेगा। लेकिन यह छुट्टियां पूरे देशभर के बैंकों में एक साथ नहीं रहेगी। राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों के हिसाब से ही छुट्टी होंगी। इस दिन बैंक बंद रहेंगे –
10 नवंबर- छठ पूजा के मौके पर पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे
11 नवंबर- इस दिन भी छठ पूजा के चलते पटना के बैंकों में छुट्टी रहेगी
12 नवंबर- वांगला महोत्सव के अवसर पर शिलांग के सभी बैंकों में कामकाज बंद रहेगा
13 नवंबर- नवंबर का दूसरा शनिवार (Second Saturday) होने के चलते बैंक बंद रहेगा
14 नवंबर- देशभर के बैंकों में रविवार की छुट्टी रहेगी
17 दिन बंद रहेंगे बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नवंबर महीने के लिए आधिकारिक बैंक छुट्टियों की सूची जारी की है जिसके अनुसार, नवंबर महीने में 17 छुट्टियां है। इस दौरान भारत के कई शहरों में लगातार भी बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि इस 17 दिन की छुट्टी में साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!